विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भतीजे अजित के आगे क्यों घट गई चाचा शरद पवार की 'पावर', पश्चिम महाराष्ट्र की जनता ने ऐसे क्या कर दिया खेला?

Published: Sun, 24 Nov 2024 12:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 24 Nov 2024 12:41 PM (GMT+05:30)

Maharashtra Election Result 2024 महाराष्ट्र की सियासत को पांच अलग अलग क्षेत्रों में बांटा जा सकता है। इनमें विदर्भ मराठवाड़ा ...और पढ़ें

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित गुट ने 41 सीटें जीती।(फोटो सोर्स: जाागरण)
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित गुट ने 41 सीटें जीती।(फोटो सोर्स: जाागरण)

HighLights

  1. चुनाव में महायुति को 235 सीटें मिली हैं।
  2. पश्चिम महाराष्ट्र में अजित पवार गुट को 11 सीटें आई।
  3. कोंकण क्षेत्र में भाजपा को 31 सीटें मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Election Result। महाराष्ट्र में एक बार फिर 'ट्रिपल इंजन' की सरकार बनने जा रही है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मिलकर 'महाविकास अघाड़ी' को करारी शिकस्त दे दी। इन तीनों नेताओं में मुख्यमंत्री जो भी बने, लेकिन तीनों ने मिलकर महाराष्ट्र की राजनीति की नई तस्वीर लिखी है।

288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति को 235 सीटें मिली हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा 132 सीटें मिली हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी 46 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा।

महाराष्ट्र की सियासी समीकरण पांच क्षेत्रों में बंटी हुई है। इसमें विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र शामिल हैं। इन सभी पांच क्षेत्र में महायुत गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

घट गई पश्चिम महाराष्ट्र में शरद पवार की पावर

पश्चिम महाराष्ट्र को शरद पवार और NCP का गढ़ माना जाता रहा है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र गन्ना उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। यहां के किसान शरद पवार के साथ हमेशा रहते आए हैं।  हालांकि, कयास लगाए जा रहे थे कि एनसीपी के दो हिस्सों में टूटने के बाद इस क्षेत्र की जनता के वोट भी बिखरेंगे। चुनाव परिणाम के नतीजों ने इस बात को सच कर दिखाया।

सबसे बड़ी बात है कि इस क्षेत्र की जनता ने शरद पवार से ज्यादा भरोसा अजित पवार पर दिखाया।  इस बार अजित पवार गुट को 11 सीटें आई। वहीं,  शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी को महज 7 सीटें आई हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में भाजाप ने 24 सीटें हासिल की है।

कोंकण

सीटों के नजरिये से महाराष्ट्र का यह सबसे बड़ा क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र से 75 विधानसभा सीटें हैं। मुंबई शहर भी इस क्षेत्र का हिस्सा है। बता दें कि शिवसेना का इस क्षेत्र में वर्चस्व रहा है। शिवसेना के दो हिस्सों में बंटने से वोट भी बंटे। एकनाथ शिंदे गुट को 22 सीटें मिली। वहीं, उद्धव गुट के सिर्फ 11 विधायक ही चुनाव जीत सके। भाजपा ने इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 31 सीटें जीती।  

विदर्भ

महाराष्ट्र की राजनीति के नजरिये से यह क्षेत्र काफी अहम है। इस क्षेत्र में 11 जिले हैं और 62 विधानसभा सीटें हैं। इस बार भाजपा ने इस क्षेत्र में 38 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं, इस क्षेत्र में शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट का खाता भी नहीं खुला।

मराठवाड़ा

महाराष्ट्र का यह चौथा सबसे बड़ा क्षेत्र है, जहां 46 विधानसभा सीटें हैं। इस बार भाजपा के 19 विधायकों ने इस क्षेत्र में बाजी मार ली। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के 13 विधायकों ने चुनाव जीता।

उत्तर महाराष्ट्र

सीट के लिहाज से यह क्षेत्र सबसे छोटा है। इस क्षेत्र में 47 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने इस चुनाव में इस क्षेत्र में 20 सीटें जीत ली। अजित गुट के 12 विधायकों ने यहां से चुनाव जीता। वहीं. शरद गुट के 1 ही विधायक इस क्षेत्र से जीतने में कामयाब रहे।  

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में राज ठाकरे के बेटे अमित को मिली करारी हार, किसे मिली कितनी सीटें; यहां देखें पूरी लिस्ट