महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ को बनाया गया MPSC का अध्यक्ष, काम करने के लिए मिलेगा 2 साल से अधिक का समय
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के निवर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी। 1988 बैच के IPS अधिकारी सेठ इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा लेकिन उन्हें 62 साल की उम्र तक MPSC अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए दो साल मिलेंगे।

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के निवर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी।
1988 बैच के IPS अधिकारी सेठ इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा, लेकिन उन्हें 62 साल की उम्र तक MPSC अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए दो साल मिलेंगे।
MPSC महाराष्ट्र राज्य प्रशासन में ग्रुप ए, बी और सी रिक्तियों के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षा आयोजित करता है।
अधिकारी ने बताया कि MPSC के शीर्ष पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को महाराष्ट्र के राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
अधिसूचना में कहा गया है कि MPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पद का कार्यभार संभालने की तारीख से छह साल की अवधि के लिए या अध्यक्ष के 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।
अधिसूचना के अनुसार, सेठ को MPSC के अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए दो साल से थोड़ा अधिक समय मिलेगा।
फरवरी 2022 में महाराष्ट्र के डीजीपी के रूप में नियुक्त होने से पहले सेठ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में फिर से भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने दो घरों में लगाई आग
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ आयकर विभाग और ED का एक्शन, तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।