विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आयकर विभाग और ED का एक्शन, तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 05 Oct 2023 11:37 AM (IST)

ED and IT Raid ईडी और आईटी विभाग आज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। ईडी ने ...और पढ़ें

ED and IT Raid ईडी और आईटी विभाग के अधिकारियों की छापेमारी।
ED and IT Raid ईडी और आईटी विभाग के अधिकारियों की छापेमारी।

एजेंसी, नई दिल्ली। ED and IT Raid आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दोनों एजेंसी ने घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। ईडी ने जहां बंगाल में भर्ती घोटाले में खाद्य मंत्री रथिन घोष के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी की, तो वहीं हैदराबाद और तमिलनाडु में आईटी विभाग ने कई जगहों पर छापेमारी की।

हैदराबाद में 100 टीमें कर रही छापेमारी

आईटी (IT Raid) अधिकारियों की लगभग 100 टीमें हैदराबाद के उद्योगपतियों, व्यापारियों और ठेकेदारों के परिसरों की तलाशी ले रही है। इन सभी के घरों और दफ्तरों पर भी सुबह से ही तलाशी चल रही है। आयकर विभाग ने कुछ चिटफंड कंपनियों, वित्त कंपनियों और उनके निदेशकों पर भी छापे मारे।

आयकर चोरी पर एक्शन

अधिकारी कथित तौर पर आयकर चोरी की शिकायतों की जांच कर रहे थे। वे वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रहे थे। कुकटपल्ली, अमीरपेट, शमशाबाद और जुबली हिल्स जैसे इलाकों में कुछ परिसरों में तलाशी चल रही है। 

डीएमके सांसद के घर भी छापेमारी

आयकर विभाग तमिलनाडु में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर तलाशी ले रहा है। आयकर विभाग द्वारा 40 से अधिक स्थानों की तलाशी ली जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।