'राजनीति में नहीं होता तो भारतीय सेना में दे रहा होता अपनी सेवाएं', सीएम शिंदे ने सुनाया बस छूटने का किस्सा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर वह राजनीति में नहीं होते तो आज भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे होते। सीएम शिंदे ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही।

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर उन्होंने प्रशिक्षण के लिए जाते समय अपनी योजना बीच में नहीं बदली होती तो वह शायद भारतीय सेना में सेवा दे रहे होते। सीएम शिंदे ने कहा कि उन्हें इस फैसले का कोई अफसोस नहीं है।
शिंदे बोले- नेता नहीं होते तो भारतीय सेना में दे रहे होते सेवाएं
सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्हें भारतीय सेना के लिए चुना गया था और उन्हें लखनऊ में प्रशिक्षण लेने के लिए कहा गया था। शिंदे ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही। शिंदे ने कहा कि वह रास्ता बदलकर दिल्ली से रोहतक पहुंचे और इसके तीन से चार दिन के बाद वह लखनऊ में प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, लेकिन शिंदे को बताया गया कि उनकी बस छूट गई है।
राजनीति में सफल हो गए एकनाथ शिंदे
हालांकि, शिंदे ने बताया कि जब वह मुंबई लौटे तो यहां दंगे हो रहे थे और उन्होंने मामले को वैसे ही छोड़ दिया और राजनीति में सफल हो गए। सीएम ने यह भी याद किया कि रोहतक में शादी के दौरान एक मेहमान ने अपनी बात रखने और समारोह में शामिल होने के लिए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा- अब भी मैं अपनी बात रखता हूं और इसे हमेशा अपने दृष्टिकोण में देखता हूं।
परिवार को नहीं दे पाता ज्यादा समय- शिंदे
शिंदे ने कहा कि वह सामाजिक कार्यों और राजनीति में अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपने परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं और उनकी पत्नी ने सभी का ध्यान रखा है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनका बेटा श्रीकांत शिंदे बड़ा होकर एक सफल डॉक्टर और राजनेता बने। बता दें कि श्रीकांत शिंदे लोकसभा में कल्याण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिंदे ने आगे कहा कि वह सेना में सेवा नहीं दे सके, लेकिन (शिव) सैनिक बन गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।