विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wikipedia पर संभाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट, CM फडणवीस ने दिए कार्रवाई के आदेश

Published: Tue, 18 Feb 2025 08:00 PM (IST)

विकीपीडिया पर संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक कंटेट दिखाए जाने के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के साइबर सेल के आईजी को दिए गए निर्देश (फोटो: पीटीआई)
महाराष्ट्र के साइबर सेल के आईजी को दिए गए निर्देश (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया के नियमन की उठी चर्चा
  2. केंद्र सरकार से भी बात करेंगे फडणवीस
  3. विकीपीडिया के अधिकारियों से होगी पूछताछ

पीटीआई, मुंबई। निशुल्क ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया 'विकीपीडिया' में मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस बात को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य की साइबर पुलिस को इस अपमानजनक और गलत विषय सामग्री को हटाने और विकीपीडिया से इस संबंध में पूछताछ करने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विकीपीडिया जैसे ओपनसोर्स प्लेटफॉर्मों पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि राज्य में कुछ संगठन गलत जानकारियां फैलाने का काम कर रहे हैं।

फडणवीस ने उठाई आपत्ति

उल्लेखनीय है कि विकीपीडिया पेज पर संभाजी महाराज के व्यक्तिगत जीवन पर लांछन लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी यह आपत्ति तब उठाई है, जब हाल ही में महाराज शिवाजी के बड़े बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में सुपरहिट हो गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के साइबर सेल के आईजी को इस संबंध में विकीपीडिया के अधिकारियों से बात करने का निर्देश दिया है। वह ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले इस तथ्यों को ओपन सोर्स प्लेटफार्म पर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अधिकारियों को कदम उठाने को कहा

  • उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी माना कि विकीपीडिया भारत के बाहर संचालित होता है और संपादकीय अधिकार वाले लोग इसमें जानकारियां जोड़ सकते हैं।
  • उन्होंने कहा कि हम उन्हें इसे संचालित करने के लिए नियमावली लागू करने का निर्देश दे सकते हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के नियमन को लेकर भी कहा कि ऐसे मामलों में क्षेत्राधिकार की भी सीमाएं हैं। वह इस विषय पर केंद्र सरकार से भी बात करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की कोई असीमित आजादी नहीं है। जब स्वच्छंदता व अश्लीलता सीमाएं लांघने लगती हैं तो कार्रवाई की आवश्यकता पड़ती है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra में अब लव जिहाद कानून लाने की तैयारी, एक्शन में सीएम फडणवीस; पैनल का किया गठन