विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं यहां सब काम निपटाकर शाम तक...', काउंटिंग के बीच मां से फोन पर क्या बोले देंवेंद्र फडणवीस? बातचीत वायरल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 23 Nov 2024 04:08 PM (IST)

मतगणना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी मां के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दिल छू लेने ...और पढ़ें

Maharashtra Chunav Result: मतगणना के बीच देवेंद्र फडणवीस ने अपनी मां से फोन पर की बात।(फोटो सोर्स:एएनआई)
Maharashtra Chunav Result: मतगणना के बीच देवेंद्र फडणवीस ने अपनी मां से फोन पर की बात।(फोटो सोर्स:एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Election Result। महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में महायुति गठबंधन 230 सीटें से ज्यादा  हासिल करने जा रही है। वहीं, भाजपा अकेले दम पर 100 से ज्यादा आंकड़े पार कर गई।

मतगणना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी मां के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दिल छू लेने वाली बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान फोन पर फडणवीस अपनी मां से बातचीत करते हुए कहा, मैं शाम को आऊंगा। मैं यहां सब काम निपटाकर शाम तक आऊंगा। मैं आपको बता दूंगा।"

मेरा बेटा ही सीएम बनेगा:  सरिता फडणवीस

वहीं, महायुति की जीत पर देवेंद्र फडणवीस की मां ने प्रतिक्रिया दी। उनकी मां, सरिता फडणवीस ने कहा, "बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा था। उसने ना खाने की परवाह की न सोने की परवाह की। वो सिर्फ प्रचार-प्रचार और प्रचार करता रहा।"

सीएम पद को लेकर महायुति में खींचतान

बता दें कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि बार फिर एकनाथ शिंदे को महायुति सरकार में मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या फिर देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि, एकनाथ शिंदे ने कहा है कि  अगर चुनाव में कोई ज्यादा सीट ले आता है तो वो सीएम फेस नहीं होता है। वहीं, अजित पवार के कार्यकर्ता भी अपने नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, झारखंड में हेमंत सोरेन ने अपनाया शिवराज सिंह वाला 'फॉर्मूला'! यूं बना जीत का फैक्टर