Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra News: कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ पुणे में हुआ दुर्व्यवहार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 03:06 PM (IST)

    Maharashtra News यह घटना नवंबर में दीपावली के दौरान पुणे के रावेत इलाके में हुई थी। कोरियाई व्लॉगर केली ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर फैल गया और नेटिज़न्स के बीच आक्रोश फैल गया। वीडियो में एक शख्स महिला व्लॉगर के गले में हाथ डालकर उसे गलत तरीके से छू रहा है।

    Hero Image
    व्यक्ति ने कोरियाई व्लॉगर के साथ किया दुर्व्यवहार (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

    एएनआई, पुणे। पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने मंगलवार को एक कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    यह घटना नवंबर में दीपावली के दौरान पुणे के रावेत इलाके में हुई थी। कोरियाई व्लॉगर केली ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर फैल गया और नेटिज़न्स के बीच आक्रोश फैल गया। वीडियो में एक शख्स महिला व्लॉगर के गले में हाथ डालकर उसे गलत तरीके से छू रहा है। पीड़िता ने अपने वीडियो में अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा, 'उन्हें गले मिलना बहुत पसंद है।' 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    वायरल वीडियो पर भारी हंगामा मचने के बाद, महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी को आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

    मामले में आगे की जांच जारी

    पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एसीपी सतीश माने ने कहा, "वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने पिंपरी चिंचवड़ के रावेट इलाके से उस व्यक्ति का पता लगाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 294 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है, और घटना के तथ्यों की पुष्टि करते हुए, पिंपरी चिंचवड़ के रावेत इलाके में नवंबर महीने में दिवाली त्योहार के दौरान यह घटना घटी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।"

    इस बीच, मुंबई में एक अन्य घटना में पिछले साल एक दक्षिण कोरियाई नागरिक यूट्यूबर को दो लोगों ने परेशान किया और उसके साथ छेड़छाड़ की थी जब वह मुंबई के खार इलाके से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को उत्पीड़न के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया 

    यह भी पढ़ें- SSR Death Case: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में CBI ने दी ये जानकारी, लुकआउट नोटिस के खिलाफ दायर की थी याचिका