Move to Jagran APP

Mumbai: जूनियर कलाकार ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सगाई के बहाने घर में घुसकर की थी जबरदस्ती

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया। हालांकि आरोपी ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया। साथ ही कहा कि घटना के दिन मैं अन्य व्यक्ति से मिलने के लिए मढ़ गया हुआ था।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaPublished: Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM (IST)
Mumbai: जूनियर कलाकार ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुंबई, समीउल्लाह खान (मिड डे)। मुंबई में मडाइलेंड में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया। बता दें कि मालवानी पुलिस थाने में बजरंगी भाईजान, सिंघम, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड जूनियर कलाकार ने वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

loksabha election banner

पीड़िता ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उसने जिस वकील को रखा था उसी ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि उसका बोरीवली कोर्ट में संपत्ति विवाद चल रहा है। इस सिलसिले में जनवरी में उसकी आरोपी बीजे शेख से मुलाकात हुई।

सगाई के बहाने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपने पिता और भाई की मृत्यु के बाद पीड़िता भरण-पोषण के लिए फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम कर रही है। महामारी के दौरान उसकी आमदनी में कटौती हुई थी, ऐसे में पीड़िता ने कम फीस वाले वकील की तलाश शुरू की। तभी आरोपी ने उससे संपर्क किया।

कोर्ट में संपत्ति विवाद मामले की सुनवाई के दौरान दोनों की कई मुलाकातें हुईं। इसी बीच शेख ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया और महिला ने प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया और बात सगाई तक पहुंच गई। आरोपी ने महिला से सगाई के लिए 5 मार्च की तारीख सुनिश्चित की।

इस दौरान आरोपी ने महिला से कहा कि 5 मार्च को वह अपने माता-पिता के साथ आएगा, लेकिन वह अकेला ही घर पहुंचा और मां की बीमारी का बहाना बनाया। इस पर पीड़िता के परिजन खाना खाने के बाद वहां से चले गए।

आरोपी ने आरोपों को सिरे से नकारा

परिजनों के जाने के बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर वहां से भाग गया। इस मामले को लेकर आरोपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई। आरोपी ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठ बताया। साथ ही कहा कि घटना के दिन मैं अन्य व्यक्ति से मिलने के लिए मढ़ गया हुआ था। महिला ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया। वह महिला की बहन और जीजा की मौजूदगी में उससे मिला था। दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.