Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई-ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल की बढ़ी मुश्किलें, 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेगा चेतन सिंह

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 01:44 PM (IST)

    Jaipur Mumbai Train Firing जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड (Jaipur Mumbai Train Firing) के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (Constable Chetan Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नाम नहीं ले रही हैं। आरोपी कांस्टेबल की पुलिस हिरासत को बढ़ा दिया गया है। पुलिस हिरासत को 11 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया है। इससे पहले कोर्ट ने उसे 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

    Hero Image
    Jaipur Mumbai Train Firing के आरोपी कांस्टेबल की बढ़ी मुश्किलें, 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेगा चेतन (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, एजेंसी। जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड (Jaipur Mumbai Train Firing) के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (Constable Chetan Singh) की पुलिस हिरासत को 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले कोर्ट ने उसे 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेगा आरोपी चेतन सिंह

    उल्लेखनीय है कि जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Jaipur-Mumbai Superfast Express Train) में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक कांस्टेबल चेतन सिंह ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में आरपीएफ के एक ASI और तीन यात्रियों की मौत हो गई थी। हालांकि, अब उसकी पुलिस हिरासत को बढ़ा दिया गया है। आरोपी कांस्टेबल 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेगा।

    सात दिन की मांगी थी रिमांड

    राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने आरोपी की हिरासत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें गवाहों की पहचान करने और सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने की जरूरत है। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने चेतन सिंह की 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।।

    बता दें कि जीआरपी ने चेतन सिंह के खिलाफ मामले में धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए को भी जोड़ा है।

    ट्रेन में चार लोगों को मारी थी गोली

    दरअसल, यह घटना 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के समीप जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारी टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, बाद में चेतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उसका हथियार भी बरामद कर लिया गया था।