Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaipur Mumbai Train Firing: पुलिस हिरासत में भेजा गया मुंबई-ट्रेन गोलीकांड का आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 02:38 PM (IST)

    जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड (Jaipur Mumbai Train Firing) के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (Constable Chetan Singh) को 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि मुंबई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक कांस्टेबल चेतन सिंह ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में आरपीएफ के एक ASI और तीन यात्रियों की मौत हो गई थी।

    Hero Image
    Jaipur Mumbai Train Firing: पुलिस हिरासत में भेजा गया मुंबई-ट्रेन गोलीकांड का आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    मुंबई, एजेंसी। जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड (Jaipur Mumbai Train Firing) के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (Constable Chetan Singh) को 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने मंगलवार को चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल चेतन सिंह को सात अगस्त तक रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मुंबई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक कांस्टेबल चेतन सिंह ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में आरपीएफ के एक ASI और तीन यात्रियों की मौत हो गई थी।

    आरोपी को किया मौके से गिरफ्तार

    मुंबई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में हुई फायरिंग की घटना के बाद आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ बोरीवली जीआरपी थाने में FIR दर्ज की गई। जीआरपी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। हालांकि, फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    कब हुई ट्रेन में फायरिंग?

    जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में यह घटना सोमवार सुबह पांच से सवा पांच बजे के बीच पालघर और दहिसर स्टेशन के बीच हुई। आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (30) ने अचानक अपनी सरकारी मिनी एके स्वचालित राइफल से अपने वरिष्ठ एएसआई टीकाराम मीणा पर फायरिंग शुरू कर दी।

    चेतन ने कुल 12 राउंड फायरिंग की

    रेलवे पुलिस आयुक्त ने कहा कि चेतन की टीकाराम से कोई बहस नहीं हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेतन ने गोलीबारी की शुरुआत थर्ड एसी के बी-5 कोच से की। वहां उसने अपने एएसआई टीकाराम और एक अन्य यात्री पर फायरिंग की। फिर पैंट्री कार में पहुंचा और वहां एक व्यक्ति को मारा। उसके बाद वह एस-6 कोच में पहुंचा और एक और व्यक्ति की हत्या कर दी। चेतन ने कुल 12 राउंड फायरिंग की। गोलियां चलने से सभी कोचों में भगदड़ मच गई थी।

    यूपी के हाथरस का रहने वाला है आरोपी चेतन

    हालांकि, दहिसर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचने पर चेतन ने ट्रेन की चेन खींचकर भागने की कोशिश की थी। बता दें कि आरोपी चेतन सिंह मूल रूप से यूपी के हाथरस का निवासी है, जबकि उसकी गोली से मारे गए टीकाराम राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले थे।