Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में एक और हिट एंड रन का मामला, अज्ञात वाहन के टकराने से 23 साल के शख्स की मौत

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 12:28 PM (IST)

    महाराष्ट्र से अब एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नागपुर शहर में एक अज्ञात वाहन की की टक्कर 23 साल के शख्स से हो गई इसके बाद शख्स की मौके पर मौत हो गई। गिट्टीखदान पुलिस थाना प्रभारी ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। बता दें कि दुर्घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी मौजूद नहीं था।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में नहीं थम रहे हिट एंड रन के मामले (file photo)

    पीटीआई, नागपुर। महाराष्ट्र से पिछले कुछ दिनों से लगातार हिट एंड रन के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक अन्य मामले में नागपुर शहर में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। गिट्टीखदान पुलिस थाना प्रभारी ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब 11.20 बजे काटोल रोड बाईपास पर हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है, दुर्घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी मौजूद नहीं था। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी राहुल खैरवार के रूप में की गई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है। ये पहली बार नहीं है कि महाराष्ट्र में ऐसी घटना हुई है, इससे पहले 25 फरवरी को एक महिला ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी मर्सिडीज कार लापरवाही से चलाई और यह राम झूला पुल पर स्कूटर पर जा रहे दो लोगों से टकरा गई।

    महिला ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

    टक्कर के बाद दोनों सवारों की मौत हो गई। महिला ने दुर्घटना के चार महीने से अधिक समय बाद 1 जुलाई को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2 जुलाई को यहां की एक अदालत ने मामले में उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दे दिया था।

    BMW ने गाड़ी को मारी टक्कर

    हाल ही में रविवार को मुंबई के वर्ली इलाके में एक महिला की मौत हो गई जब एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, इसके बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई और कार उसे 1.5 किमी तक घसीटते हुए ले गई। पुलिस के मुताबिक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें: Maharashtra: नागपुर में हिट एंड रन का मामला, बस वाले ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा; CCTV में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

    comedy show banner