Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, लोगों ने धूमधाम से बप्पा को दी विदाई

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 02:59 PM (IST)

    आज यानी बुधवार (20 सितंबर) को गणेश उत्सव पर्व का दूसरा दिन है। गणेश चतुर्थी से लेकर अलगे 10 दिन के लिए गणपति उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन हर घर में गणपति बप्पा विराजमान होते हैं और जगह-जगह गणेश के आगमन के लिए झांकियां सजाई जाती हैं। गणेश उत्सव के दूसरे दिन मुंबई में कई भक्तों ने गणेश की मूर्तियों को पूजा करने के बाद उन्हें विदाई दी।

    Hero Image
    मुंबई में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मुंबई, एजेंसी। आज यानी बुधवार (20 सितंबर) को गणेश उत्सव पर्व का दूसरा दिन है। गणेश चतुर्थी से लेकर अलगे 10 दिन के लिए गणपति उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन हर घर में गणपति बप्पा विराजमान होते हैं और जगह-जगह गणेश के आगमन के लिए झांकियां सजाई जाती हैं। गणेश उत्सव पर्व के दूसरे दिन मुंबई में कई भक्तों ने गणेश की मूर्तियों को पूजा करने के बाद उन्हें विदाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लोगों ने भक्ति और पूरे उत्साह के साथ बप्पा की मूर्तियों का जुलूस निकाला और नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थलों तक गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के मुताबिक, अबतक 195 घरेलू और एक सामुदायिक गणपति मूर्तियों को समुद्र और कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जा चुका है।

    50 मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया

    बीएमसी ने कहा कि कम से कम 50 गणपति मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया है। यह कदम विशेष तौर से जल प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं

    बीएमसी ने इस साल विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जल निकायों में तैयारी की है, जिसमें समुद्र तट से दूर का हिस्सा भी शामिल है। वहीं, 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेशोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। इस उत्सव में लोगों ने अपने घरों और पंडालों में चंद्रयान से लेकर थीम पर आधारित पंडालों की सजावट की। गणेश उत्सव पर्व 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा।

    ये भी पढ़ें: भड़काऊ और आपत्तिजनक रखा भगवान गणेश के पंडाल का थीम, कल्याण मंडल को पुलिस ने भेजा नोटिस