Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ulhasnagar Firing Incident: शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ की स्थिति है गंभीर, ठाणे अस्पताल का बयान आया सामने

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 03:22 PM (IST)

    महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर है जिन्हें भाजपा विधायक ने गोली मार दी थी। उनका इलाज कर रहे ठाणे अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा है कि भाजपा के कल्याण विधायक गणपत गायकवाड़ ने भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार रात ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक पुलिस स्टेशन के अंदर स्थानीय शिवसेना प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं।

    Hero Image
    Ulhasnagar Firing Incident: शिंदे गुट के घायल नेता की स्थिति है गंभीर

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर है, जिन्हें भाजपा विधायक ने गोली मार दी थी। उनका इलाज कर रहे ठाणे अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है।

    पुलिस ने कहा है कि भाजपा के कल्याण विधायक गणपत गायकवाड़ ने भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार रात ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक पुलिस स्टेशन के अंदर स्थानीय शिवसेना प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं।

    शनिवार को अपने मेडिकल बुलेटिन में, अस्पताल ने कहा, घायल महेश गायकवाड़ 2 फरवरी 2024 की रात को कई गोलियों की चोटों के साथ जुपिटर अस्पताल आए थे। आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी के रूप में तुरंत रात में उनका ऑपरेशन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक अन्य घायल के संबंध में, जिसकी पहचान राहुल पाटिल के रूप में हुई है, बुलेटिन में कहा गया है कि उसे भी बंदूक की गोली से घायल अवस्था में लाया गया था। इसमें कहा गया है कि रात में ही उनका ऑपरेशन किया गया था और वह गहन चिकित्सा इकाई में थे, उनकी हालत स्थिर थी।

    यह भी पढ़ें- LK Advani: भारत रत्न की घोषणा पर आई लाल कृष्ण आडवाणी की पहली प्रतिक्रिया, इन दिग्गज नेताओं को किया याद

    यह भी पढ़ें- CBI Searches In WB: पश्चिम बंगाल में CBI ने 8 स्थानों पर चलाया सर्च ऑपरेशन, जाली दस्तावेजों पर CAPF भर्ती से जुड़ा है मामला