विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire in Train: महाराष्ट्र के नांदेड़ में पूर्णा-परली पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू होकर जल गई पूरी कोच; देखें वीडियो

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 26 Dec 2023 03:47 PM (IST)

नांदेड़ रखरखाव यार्ड में लगी पूर्णा परली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग की वजह से ट्रेन की ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पूर्णा परली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई।(फोटो सोर्स: एएनआई)
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पूर्णा परली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. 30 मिनट भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

एएनआई,नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पूर्णा परली पैसेंजर ट्रेन (Fire in passenger train) में आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय ट्रेन नांदेड़ रखरखाव यार्ड में लगी थी और कोच खाली थी। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह लगी थी। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। 30 मिनट भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

ट्रेन के एक कोच तक ही फैल कर रुक गई आग

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि आग की वजह से ट्रेन की एक कोच पूरी तरह जल गई। डीपीआरओ दक्षिण मध्य रेलवे ने जानकारी दी कि यह आग ट्रेन के एक कोच तक ही फैल कर रुक गई। ट्रेन में आग लगने की वजह के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढे़ें: Pawan Express Fire: जयनगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में अफरा तफरी