यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pawan Express Fire: जयनगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में अफरा तफरी
Bihar News बिहार के मधुबनी के जयनगर से मुम्बई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में आग ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मधुबनी। बिहार के मधुबनी के जयनगर से मुम्बई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में आग लग गई है। आग लगते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ से शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
इस ट्रेन के एक बजे इसके खुलने का समय था। यात्रियों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला गया है। बोगी से बाहर निकलने के बाद यात्रियों के चेहरे पर डर साफ देखा गया।
यह ट्रेन मुंबई की ओर जाती है और जयनगर आने पर प्लेटफॉर्म पर लगी रहती है। जयनगर में सिर्फ पानी लोड और साफ-सफाई की जाती है। वाशिंग मुंबई में होती है। इलेक्ट्रिक चेक हुई थी या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
