Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Fire: भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी आग, सभी सुरक्षित

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 21 Apr 2024 08:25 PM (IST)

    दक्षिण मुंबई (Fire News) के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक आग शाम 4 बजकर 35 मिनट पर लगी जिसे 10 मिनट बाद बुझा दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के तारों तक ही सीमित रहा। इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

    Hero Image
    भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी आग (Image: Mid Day)

    पीटीआई, मुंबई। दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक, आग शाम 4 बजकर 35 मिनट पर लगी, जिसे 10 मिनट बाद बुझा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के तारों तक ही सीमित रहा। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हमने एक पानी टैंकर और दमकल गाड़ी तैनात की थी।'

    रविवार शाम को मिली आग लगने की सूचना

    नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम को मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भाजपा पार्टी कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। बता दें कि भाजपा पार्टी का कार्यालय दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट क्षेत्र में एलआईसी प्रधान कार्यालय के सामने, जीवन बीमा मार्ग पर स्थित है। 

    10 मिनट के अंदर बुझाया आग

    भाजपा कार्यालय में आग लगने की सूचना के बाद, मुंबई पुलिस, बेस्ट और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) वार्ड कर्मचारी सहित कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।  नगर निगम अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के महज सात मिनट बाद शाम 4 बजकर 44 मिनट पर आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया। 

    यह भी पढ़ें:  Petrol Pump Owner: विदेश से तेल कंटेनर मंगवाने का दिया झांसा, ठाणे में पेट्रोल पंप मालिक से 1 करोड़ रुपये की ठगी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024:'विपक्षी दल अपनी वंशवादी राजनीति बचाने में जुटे हैं', महाराष्ट्र के बुलढाणा में बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

    comedy show banner
    comedy show banner