विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से 371 मीट्रिक टन सुपारी जब्त, 32 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 10 Sep 2023 11:51 PM (IST)

रायगढ़ जिले में स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर 14 कंटेनरों से 32 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 371 मीट्रिक ...और पढ़ें

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से 371 मीट्रिक टन सुपारी जब्त (फाइल फोटो)
जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से 371 मीट्रिक टन सुपारी जब्त (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गोपनीय जानकारी के आधार पर हुई थी कार्रवाई

मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (JNPT) पर 14 कंटेनरों से 32 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 371 मीट्रिक टन सुपारी जब्त की गई है। इसे राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने जब्त किया है। इसे सबसे बड़ी जब्ती में से एक बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, छह मजदूरों की मौत; कई घायल

एक अधिकारी के अनुसार, गोपनीय जानकारी के आधार पर कंटेनरों को बंदरगाह तलेगांव ले जाने से पहले 31 अगस्त को शक के आधार पर रोक दिया गया था। कागजों में कंटेनरों में कैल्शियम नाइट्रेट दर्शाया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि कंटेनर को लेकर गलत घोषणा की गई थी। सभी कंटेनरों में सुपारी थी, जिसे भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था।

मामले की हो रही जांच

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि 32.31 करोड़ रुपये मूल्य की 3,71,090 किलोग्राम (371 मीट्रिक टन) सुपारी की पूरी खेप जब्त कर ली गई है। इस मामले में गलत घोषणा के माध्यम से लगभग 36 करोड़ रुपये की शुल्क चोरी का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 'NCP में कोई विवाद नहीं', शरद पवार गुट ने EC से कहा- व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कुछ लोग पार्टी से हुए अलग