विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Lift collapse: ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, सात मजदूरों की मौत; कई घायल

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 10 Sep 2023 09:18 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि ...और पढ़ें

ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी (फोटो: एएनआई)
ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. वाटर प्रूफिंग का काम करने के लिए आए थे मजदूर

ठाणे, एएनआई। Maharashtra Lift collapse: महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट की मदद से मजदूर इमारत की छत पर जा रहे थे तभी अचानक तार टूट गई और लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसे भी पढ़ें: अंधेरी पूर्व की इमारत में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं सहित 33 लोगों को बचाया गया

क्या कर रहे थे मजदूर?

मजदूर इमारत में वाटर प्रूफिंग का काम करने के लिए आए थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) में पोस्ट किया। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, अबतक सात मजदूरों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: मवेशियों को कैद करने के मामले में पालघर में छापेमारी, पुलिस की रडार पर चार आरोपी