Maharashtra: नासिक में डॉक्टर पर उसकी पूर्व कर्मी के पति ने किया जानलेवा हमला, पढ़ें क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र के नासिक में एक डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पैसों के विवाद को लेकर यह हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर पूर्व कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीटीआई, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पैसों के विवाद को लेकर यह हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के निदेशक डॉ. कैलाश राठी पर उसके एक पूर्व कर्मचारी के पति ने हमला किया, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
उन्होंने बताया कि डॉ. कैलाश राठी पर उसके अस्पताल में काम करने वाली एक पूर्व महिला कर्मचारी के साथ पैसों को लेकर विवाद था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी पर डॉ. कैलाश राठी के अस्पताल में काम करने के दौरान छह लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। हालांकि, आरोप के बाद कुछ दिनों के लिए उसके नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन कुछ सालों के बाद उसको फिर से नौकरी पर रख लिया गया।
पूर्व कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, आरोप है कि महिला को दोबारा नौकरी मिलने के बाद उसने डॉक्टर से करीब 12 लाख रुपये लिए, लेकिन जब डॉक्टर ने उससे अपना पैसा वापस मांगा तो उसने साफ तौर पर इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर पूर्व कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।