विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Credit Card: ICICI बैंक के 17 हजार यूजरों का क्रेडिट कार्ड लीक, मगर ग्राहकों को यूं मिली राहत भरी खबर

Published: Thu, 25 Apr 2024 11:47 PM (IST)

आईसीआईसीआई बैंक के कम से कम 17 हजार नए क्रेडिट कार्ड यूजरों का डाटा लीक होने और गलत यूजरों तक ...और पढ़ें

प्रभावित कार्ड पोर्टफोलियो का केवल 0.1 प्रतिशत। (फाइल फोटो)
प्रभावित कार्ड पोर्टफोलियो का केवल 0.1 प्रतिशत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रभावित कार्ड पोर्टफोलियो का केवल 0.1 प्रतिशत
  2. आइमोबाइल पे एप सीवीवी जैसे संवेदनशील डाटा मिलने की सूचना

पीटीआई, मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक के कम से कम 17 हजार नए क्रेडिट कार्ड यूजरों का डाटा लीक होने और गलत यूजरों तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसने इन कार्डों को ब्लॉक कर दिया है और वह ग्राहकों को नए कार्ड जारी करेगा।

बैंक ने यूजर को किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए मुआवजा देने का भी वादा किया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब बैंक के कुछ ग्राहकों ने इंटरनेट मीडिया पर बैंक के आइमोबाइल पे एप द्वारा उनके पूरे नंबर और कार्ड सत्यापन मूल्य (सीवीवी) सहित क्रेडिट कार्ड का लीक होने की जानकारी दी।

प्रभावित कार्ड पोर्टफोलियो का केवल 0.1 प्रतिशत

वित्त संबंधित फोरम टेक्नोफिनो पर कई यूजरों ने अचानक अपने आइमोबाइल पे एप पर कुछ अज्ञात ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी जैसे संवेदनशील डाटा मिलने की सूचना दी। बैंक ने कहा कि प्रभावित कार्ड धारक उसके कार्ड पोर्टफोलियो का केवल 0.1 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें: Dangerous Dog: कुत्तों की 23 नस्लों पर बैन मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, 24 जून तक दिया समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।