Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्रः भाजपा विधायक राम कदम के इस बयान पर गरमायी सियासत

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Wed, 05 Sep 2018 02:40 PM (IST)

    महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक राम कदम एक बयान देकर विवादों में फंस गए हैं।

    महाराष्ट्रः भाजपा विधायक राम कदम के इस बयान पर गरमायी सियासत

    मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक राम कदम एक बयान देकर विवादों में फंस गए हैं। उनके बयान पर सियासत गरमाने लगी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उनके बयान की निंदा की है। कई अन्य सियासी दलों ने भी उन पर निशाना साधा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के विधायक राम कदम ने युवकों से कहा है कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, अगर वह आपके प्रस्ताव को ठुकराती है तब भी मैं उसका 'अपहरण' कर लूंगा। साझीदार शिवसेना और विपक्षी पार्टियों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। विधायक ने सोमवार रात मुंबई में उपनगर घाटकोपर में एक 'दही हांडी' कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। वह घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

    वीडियो क्लिप में उन्हें यह कहते सुना गया है, 'आप (युवा) किसी भी काम के लिए मुझसे मिल सकते हैं।' कदम आगे कहते हैं कि उन्हें मदद के लिए ऐसे कुछ युवाओं के अनुरोध मिले हैं जिनके प्रस्ताव को लड़की ने ठुकरा दिया था।

    उन्होंने कहा है, 'मैं मदद करूंगा, 100 प्रतिशत। अपने माता-पिता के साथ (मेरे पास) आइए। अगर माता-पिता इस पर रजामंदी देते हैं तो मैं क्या करूंगा? मैं उस लड़की का अपहरण कर लूंगा और उसे (शादी के लिए) आपके हवाले कर दूंगा।'