विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thane News: व्यापारी का फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 99.50 लाख रुपये

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Thu, 10 Nov 2022 04:16 PM (GMT+05:30)

Thane News वागले एस्टेट पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि कथित हैकिंग छह-सात नवंबर के बीच हुई। व्यवसायी के ...और पढ़ें

ठाणे में व्यापारी का फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 99.50 लाख रुपये। फाइल फोटो
ठाणे में व्यापारी का फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 99.50 लाख रुपये। फाइल फोटो

ठाणे, एजेंसी। Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में एक व्यवसायी का मोबाइल फोन कथित तौर पर हैक कर उसके बैंख खाते से 99.50 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेट बैंकिंग के जरिए अन्य खातों में ट्रांसफर किया पैसा

प्रेट्र के मुताबिक, वागले एस्टेट पुलिस थाने के अधिकारी ने वीरवार को कहा कि कथित हैकिंग छह-सात नवंबर के बीच हुई। व्यवसायी के बैंक खातों से अन्य खातों में नेट बैंकिंग के जरिए पैसा ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

ऐसे लगाते हैं चपत

देशभर में साइबर ठगी के मामलों में तेज गति से इजाफा हुआ है। साइबर ठगी के मामले पहले मेट्रो सिटी में ही सामने आते थे, लेकिन अब शातिरों ने कस्बों और गांवों तक में अपनी पैठ जमा ली है। एक फोन काल या फिर एक मैसेज के जरिये शातिर लोगों के गाढ़ी कमाई को लेकर उड़ जाते हैं। अब साइबर ठग शातिराना अंदाज में भोले-भाले लोगों को मोबाइल फोन पर ही लाटरी और इनाम लगने का झांसा देकर हजारों-लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। साइबर ठग पहले तो व्यक्ति की आर्थिक पृष्ठिभूमि के बारे में पता लगाते हैं और फिर उसी हिसाब से लाटरी या फिर इनाम का झांसा देकर ठगते हैं। 

ऐसे बचें शातिर से

  • मोबाइल नंबर व ई-मेल बैंक के पास इंस्टेंट अलर्ट के लिए पंजीकृत करें।
  • आनलाइन बैंकिंग के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वेबसाइट्स का प्रयोग करें।
  • सार्वजनिक, खुले या फ्री इंटरनेट के जरिये आनलाइन बैंकिंग से बचें।
  • कभी भी अपना महत्पूर्ण बैंकिंग डाटा मोबाइल, ई-मेल या पर्स में न रखें।
  • आनलाइन बैंकिंग पासवर्ड व पिन को नियमित अंतराल पर बदलते रहें।
  • किसी दोस्त की मदद के लिए काल या मैसेज आए तो अपने परिचित से पहले पता कर लें।
  • कोई अनजानी काल आती है तो उसे अटेंड नहीं करें
  • यह भी पढ़ेंः पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, माओवादी वारदात की आशंका