Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP 2nd List: इस सीट से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव, नागपुर से गडकरी को मिला टिकट; यहां देखें महाराष्ट्र की पूरी सूची

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 07:19 PM (IST)

    BJP 2nd Candidate List बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने दूसरी सूची में कर्नाटक गुजरात और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। दूसरी लिस्ट में गडकरी खट्टर और पीयूष गोयल को मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की गई है।

    Hero Image
    नागपुर से नितिन गडकरी को मिला टिकट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। BJP 2nd List: भाजपा ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट एक सप्ताह पहले शनिवार को जारी कर दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिस्ट के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से नितिन गडकरी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में लगातार इस सीट से जीत हासिल की थी। इस सीट से साल 2019 में गडकरी ने कांग्रेस के नाना पटोले को हराया था।

    इस लिस्ट में महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, हिमाचल की दो और कर्नाटक की 26 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की गई है। बता दें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार देर रात तक चली थी।

    कहां से किसे मिला टिकट

    नंदुरबार - डॉ. हिना विजयकुमार गावित

    धुले - डॉ. सुभाष रामराव भामरे

    जलगांव -स्मिता वाघ

    रावेर - रक्षा निखिल खडसे

    अकोला - श्री अनूप धोत्रे

    वर्धा - रामदास चंद्रभानजी तडस

    नागपुर - नितिन जयराम गडकरी

    चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार

    नांदेड़ - प्रतापराव पाटिल चिखलिकर

    जालना - रावसाहेब दादाराव दानवे

    डिंडोरी (अजजा) - भारती प्रवीण पवार

    भिवंडी - कपिल मोरेश्वर पाटिल

    मुंबई उत्तर - पीयूष गोयल

    मुंबई उत्तर पूर्व - मिहिर कोटेचा

    पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल 

    अहमदनगर - डॉ सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल

    बीड - पंकजा मुंडे

    लातूर (अजा)- सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे

    माढा - रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर

    सांगली- संजयकाका पाटिल

    यह भी पढ़ें- BJP Candiate List: गडकरी को नागपुर, तो करनाल से मनोहर लाल लड़ेंगे चुनाव; भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी