विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चक्रवात बिपारजॉय के कारण मुंबई में मौसम खराब, एयरपोर्ट से फ्लाइट्स देरी से भर रही हैं उड़ानें; यात्री भड़के

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 12 Jun 2023 08:17 AM (IST)

कई राज्यों में चक्रवात का खतरा बना हुआ है। चक्रवात बिपारजॉय आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में दस्तक दे ...और पढ़ें

चक्रवात बिपारजॉय के कारण मुंबई में मौसम खराब
चक्रवात बिपारजॉय के कारण मुंबई में मौसम खराब

मुंबई, एजेंसी। अरब सागर का चक्रवात बिपरजोय बेहद खतरनाक होता जा रहा है। पूर्व-मध्य अरब सागर में बन रहे चक्रवात बिपारजॉय एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भी इसका असर दिखने लगा है। समुद्र किनारे तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुख्य रनवे के बंद होने के कारण मुंबई से चलने वाली उसकी कुछ उड़ानें विलंबित होंगी।

खराब मौसम के कारण मुख्य रनवे के अस्थायी रूप से बंद होने के बाद मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को रविवार रात घंटों इंतजार करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है क्योंकि चक्रवात बिपारजॉय 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल गया है, और इसके 15 जून को पश्चिमी तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: खतरनाक होता जा रहा अरब सागर का चक्रवात, महाराष्ट्र और गोवा में भी दिखने लगा असर

मुंबई में एयर इंडिया की कई उड़ानें लेट 

खराब मौसम के कारण, एयर इंडिया ने कहा है कि रनवे 09/27 के बंद होने के कारण मुंबई से उसकी कुछ उड़ानें विलंबित होंगी।

एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि खराब मौसम की स्थिति और मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने के साथ-साथ हमारे नियंत्रण से बाहर अन्य कारकों के परिणामस्वरूप, हमारी कुछ उड़ानें विलंबित या रद्द कर दी गई हैं। हम व्यवधानों को कम करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं, हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।

केंद्र सरकार ने दिया निर्देश

केंद्र सरकार ने प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को बचाव कार्य की अग्रिम तैयारियां कर लेने का निर्देश दिया है। आइएमडी के अनुसार चक्रवात अपने स्थान से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका असर 14 जून से दिखना शुरू हो जाएगा और अगले 24 घंटे के दौरान तक डेढ़ सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खतरे को देखते हुए गुजरात के समुद्र तटीय जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।