विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कनाडा से गिरफ्तार, प्रत्यर्पित कर लाया जाएगा महाराष्ट्र; लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

Published: Wed, 11 Jun 2025 11:30 PM (IST)

जेएनएन मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर उर्फ जस्सी को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कनाडा में गिरफ्तारी की पुष्टि की (फोटो: पीटीआई)
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कनाडा में गिरफ्तारी की पुष्टि की (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. जीशान अख्तर उर्फ जस्सी दबोचा गया
  2. कनाडा में उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि
  3. जीशान अख्तर लंबे समय से फरार था

जेएनएन, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी जीशान अख्तर उर्फ जस्सी को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह जानकारी राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कनाडा में उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए दी। जीशान को जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है। कदम ने कहा कि जीशान अख्तर लंबे समय से फरार था। उसे अब कनाडा में गिरफ्तार किया जा चुका है।

हत्या में जीशान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कहा कि हम अब उसे मुंबई लाने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। जब वह हमारी हिरासत में होगा, तो जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस के अनुसार, सिद्धीकी की हत्या में जीशान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह देश से भागने में कैसे सफल रहा, इसकी जांच की जाएगी।

66 वर्षीय सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा (पूर्व) के निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें से दो शूटरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्य शूटर मौके से भागने में कामयाब रहा। उसे बाद में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

यह भी पढ़ें: '10 करोड़ रुपये दो नहीं तो, हर छह घंटे में...' बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की मिली धमकी, अलर्ट हुई मुंबई पुलिस