विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'10 करोड़ रुपये दो नहीं तो, हर छह घंटे में...' बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की मिली धमकी, अलर्ट हुई मुंबई पुलिस

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 21 Apr 2025 10:29 PM (GMT+05:30)

एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल में कहा गया है ...और पढ़ें

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। बाबा सिद्दीकी के बेटे और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल में कहा गया है कि उनके पिता की तरह ही उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा।

धमकी देने वाले ने जीशान से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने कहा कि वह हर छह घंटे में ऐसे ईमेल भेजेगा।

तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर चलाई थी गोलियां

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया था।

जैसे ही वह पार्टी ऑफिस पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और उन्होंने उनके ऊपर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी।  इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई।