विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र दौरे पर अमित शाह, छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि पर देंगे श्रद्धांजलि; क्या खत्म होगी महायुति की आंतरिक कलह?

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sat, 12 Apr 2025 10:15 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो सोर्स- पीटीआई)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो सोर्स- पीटीआई)

HighLights

  1. दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे अमित शाह
  2. छत्रपति शिवाजी महाराज को देंगे श्रद्धांजलि
  3. रायगढ़ में महायुति के भीतर क्या है विवाद?

आईएएनएस, महाराष्ट्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान वे शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराजी की 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह करीब 10.30 बजे अमित शाह रायगढ़ जिले में शिवाजी महाराज की मां जीजामाता के स्मारक पर भी जाएंगे।

रायगढ़ में अमित शाह का क्या है कार्यक्रम?

इसके बाद गृह मंत्री रायगढ़ किले में भी जाएंगे, जो मराठा साम्राज्य की पूर्व राजधानी थी। यहां पर वे कई स्मारक कार्यकमों में भाग लेंगे। अमित शाह की इस यात्रा के सांस्कृतिक और राजनीकितक महत्व निकाले जा रहे हैं।

रायगढ़ किले में अमित शाह छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री सुतारवाड़ी में राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ सांसद सुनील तटकरे के निवास स्थान पर भी जा सकते हैं, जहां वो दोपहर का भोजन करेंगे।

बता दें, सांसद तटकरे ने अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया था, जिसे गृह मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया थ।

अमित शाह के रायगढ़ दौरे के क्या हैं मायने?

इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुनील तटकरे की बेटी व एनसीपी नता अदिति तटकरे को रायगढ़ का संरक्षक मंत्री नियुक्त करने का विरोध किया था। इसके बाद से महायुति गठबंधन के भीतर आंतरिक कलह तेज हो गई थी।

इसके बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ और नासिक दोनों जिलों की नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी, जिससे गठबंधन के भीतर संबंध और खराब हो गए थे। ऐसे समय में गृह मंत्री का रायगढ़ का दौरा करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महिला ने पहले सोशल मीडिया से की दोस्ती, फिर ठाणे के शिक्षक को लगा दिया 66 लाख रुपये का चूना; कैसे बनाया शिकार?