विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने पहले सोशल मीडिया से की दोस्ती, फिर ठाणे के शिक्षक को लगा दिया 66 लाख रुपये का चूना; कैसे बनाया शिकार?

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 11 Apr 2025 12:16 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में 54 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शिक्षक ने ...और पढ़ें

ठाणे के शिक्षक को महिला ने बनाया ठगी का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ठाणे के शिक्षक को महिला ने बनाया ठगी का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ठाणे के बुजुर्ग शिक्षक से 66 लाख रुपये की हुई ठगी
  2. महिला ने सोशल मीडिया से दोस्ती कर बनाया शिकार

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणें में एक 54 वर्षीय व्यक्ति को ऑनलाइन ठग ने निशाना बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ठगी का शिकार होने वाले व्यक्ति पेशे से स्कूल शिक्षक हैं और उन्होंने ऑनलाइन निवेश घोटाले का शिकार होकर 66 लाख रुपये गंवा दिए।

महिला ने सोशल मीडिया के जरिए की दोस्ती

कल्याण निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सुनीता चौधरी नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पहले तो उनसे दोस्ती की और उच्च रिटर्न का वादा करने वाली एक वेबसाइट के माध्यम से एक योजना में निवेश करने के लिए उकसाया।

कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने बाद में लगभग 50 दिनों में इस योजना में 66 लाख रुपये का निवेश किया। फिर जब शिक्षक ने अपना रिटर्न और मूल निवेश वापस करने की मांग की तो, आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया।

आरोपी महिला ने संपर्क करना किया बंद

पुलिस के मुताबिक, शिक्षक द्वारा अपने पैसे वापस मांगने पर सुनीता नाम की महिला ने अपना फोन बंद कर लिया। आरोपी महिला दो मोबाइल फोन के जरिए शिक्षक से बात करती थी, लेकिन शिक्षक द्वारा कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई तो दोनों ही नंबरों पर उससे संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से जुड़े आईपी एड्रेस, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रांक्जेशन ट्रेल्स का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है और जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

Maharashtra: बीमार पत्नी को 'मुक्त' कर पूर्व प्रिंसिपल ने दे दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर आ जाएगा रोना