Maharashtra: 'जीजा ने मेरे साथ कई बार किया दुष्कर्म और फिर...', महिला ने सुनाई रूह कांप जाने वाली आपबीती
Maharashtra Crime पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि ठाणे में एक महिला ने अपने जीजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके जीजा ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसके 32 वर्षीय जीजा ने 26 जनवरी को उसकी बहन के घर पर तथा उसके बाद के महीनों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने अपनी साली के साथ यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि ठाणे में एक महिला ने अपने जीजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
वहीं, महिला का आरोप है कि उसके जीजा ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसके 32 वर्षीय जीजा ने 26 जनवरी को उसकी बहन के घर पर तथा उसके बाद के महीनों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया।
जीजा ने साली को गर्भपात के लिए किया मजबूर
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे मुंब्रा के एक अस्पताल में ले गया और गर्भपात के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने बताया कि उसने पीड़िता के माता-पिता को भी धमकाया।
पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 68 (अधिकार में किसी व्यक्ति द्वारा यौन संबंध बनाना) और 88 (गर्भपात का कारण बनना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: दो युवकों ने दूसरे धर्म की किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर कई बार किया गंदा काम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।