यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand: दो युवकों ने दूसरे धर्म की किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर कई बार किया गंदा काम
Uttarakhand Crime News विकासनगर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू किशोरी ...और पढ़ें

HighLights
- विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
- विधायक ने कोतवाली में जाकर कोतवाल को इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
जागरण संवाददाता, विकासनगर। Uttarakhand Crime News: कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। डांडा बस्ती के दो मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू किशोरी को अपने जाल में फंसाया, आरोपितों ने दुष्कर्म कर किशोरियों की अश्लील वीडियो बना ली। जो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण कर रहे हैं।
पीड़िता के स्वजन की ओर से कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार रात में कोतवाली में जाकर कोतवाल को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
किया जा रहा लगातार ब्लैकमेल
पीड़िता के स्वजन की ओर से कोतवाली विकासनगर में दी तहरीर में कहा कि डाकपत्थर क्षेत्र की डांडा बस्ती निवासी राशिद व जीवनगढ़ निवासी साकिर ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित राशिद ने उनकी निजी स्कूल में पढ़ने वाली पुत्री की अश्लील वीडियो बना ली। जो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहे हैं। लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।
इंकार करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। दो माह पहले आरोपित राशिद व साकिर उसकी पुत्री व उसकी सहेली को जबरन गाड़ी में बैठाकर कुल्हाल क्षेत्र के जंगल में ले गए।
दोनों आरोपितों ने उसकी पुत्री के साथ बारी बारी से शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। स्वजन को पीड़िता के गुमशुम रहने पर शक हुआ। जिन्होंने प्यार से पूछा तो किशोरी ने अपने साथ हो रहे शोषण की जानकारी स्वजन को दी। जिसके बाद स्वजन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाल राजेश साह के अनुसार आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित राशिद निवासी डांडा बस्ती डाकपत्थर, साकिर निवासी जीवनगढ़ को पुल नंबर दो के पास से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी किशोरी से भी पूछताछ की गयी है, जिसकी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आयी है। मामले की विवेचना दारोगा नीमा रावत कर रही है।
उधर, विधायक मुन्ना चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि एक साजिश के तहत लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। आपत्तिजनक, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक काल में इस तरह के घृणित कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
