Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: भाजपा और कांग्रेस से 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिंदे खेमे में हुए शामिल, सीएम ने किया स्‍वागत

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 11:21 AM (IST)

    महाराष्‍ट्र के लातूर में भाजपा और कांग्रेस के 40 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए हैं। सीएम शिंदे ने इन सभी का जोरो-शोरो से स्‍वागत किया और ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी।

    Hero Image
    भाजपा और कांग्रेस से 40 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिंदे खेमे में हुए शामिल

    लातूर, एजेंसी। महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के लातूर (Latur) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 40 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना (Balasahebanchi Shiv Sena) में शामिल हो गए हैं। सीएम के नेतृत्व वाली पार्टी के एक जिला पदाधिकारी ने मंगलवार यह जानकारी दी। रविवार को मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे स्‍वयं भी उपस्थित थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी में जिन लोगों का स्‍वागत किया गया उनमें लातूर तहसील से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बालाजी अडसुल (Balaji Adsul), पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार कलामे (Rajkumar Kalame) और पूर्व नगरसेवक प्रकाश पाटिल वंजरखेडकर (Prakash Patil Vanjarkhedkar) शामिल रहे। अडसुल ने समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया, हमने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) के खिलाफ काम किया, लेकिन आज बात कुछ और है।

    मालूम हो कि एकनाथ शिंदे के मुख्‍यमंत्री बनने का सफर कुछ इस तरह से शुरू हुआ, जब उन्‍होंने 39 अन्‍य विधायकों के साथ मिलकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) से बगावत कर दी। इसके बाद ठाकरे के नेतृत्‍व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 29 जून को गिर गई और फिर 30 जून को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के रूप में और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    इस बीच बीते शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को फिर से तब झटका लगा जब उनके गुट के वरिष्‍ठ नेता व सांसद गजानन कीर्तिकर (Gajanan Kirtikar) एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए। इसी के साथ अब शिंदे गुट में सांसदों की संख्‍या 13 हो गई है और उद्धव ठाकरे गुट में इनकी संख्‍या छह है। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे ने खुद ट्वीट कर इसकी सूचना दी थी।

    Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे गुट को लगा झटका, सांसद गजानन कीर्तिकर हुए शिंदे गुट में श‍ामिल