Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे गुट को लगा झटका, सांसद गजानन कीर्तिकर हुए शिंदे गुट में शामिल
वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने आधिकारिक आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे। वहां गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में शामिल होने के लिए सहमत हो गए जिसे अब शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) के रूप में जाना जाता है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार की सत्ता खोने के बाद उद्धव ठाकरे गुट को एक बार फिर झटका लगा है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और सांसद गजानन कीर्तिकर शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए। अब शिंदे गुट में सांसदों की संख्या 13 हो गई है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट में छह सांसद शमिल हैं।
वर्षा बंगले पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात
11 नवंबर 2022 को वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने आधिकारिक आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे। वहां गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में शामिल होने के लिए सहमत हो गए, जिसे अब शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) के रूप में जाना जाता है। उसके बाद वह सीएम एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए।
मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा मतदारसंघाचे लोकप्रिय खासदार गजानन कीर्तिकर यांनी आज #बाळासाहेबांची_शिवसेना पक्षात जाहीर प्रवेश केला. याप्रसंगी त्यांचे मनापासून स्वागत केले तसेच भावी सामाजिक आणि राजकीय वाटचालीकरिता त्यांना शुभेच्छा दिल्या.@GajananKirtikar pic.twitter.com/vCnAK003Wt
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 11, 2022
एकनाथ शिंदे ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी
सीएम एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट के जरिये गजानन कीर्तिकर का पार्टी में स्वागत किया। मराठी में ट्वीट में एकनाथ शिंदे ने लिखा कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के एक लोकप्रिय सांसद गजानन कीर्तिकर ने आज बालासाहेब शिवसेना पार्टी में सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनके भविष्य की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।' 2014 और 2019 में सीट से जीतने वाले कीर्तिकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के 13वें सांसद हैं। पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख हैं। हालांकि, इसे लेकर कीर्तिकर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।