Rewa: 'आओ तुम्हें घर छोड़ दूंगा...' मासूम छात्रा को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद गांव के बाहर छोड़कर भागा
मध्य प्रदेश के रीवा जिले की 12 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया। स्कूल से वापस घर लौट रही 5वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण किया गया और उसके बाद सुनसान इलाके में ले दुष्कर्म किया गया। रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मुताबिक 23 वर्षीय आरोपी अंजनी केवट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पीटीआई, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की 12 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला?
स्कूल से वापस घर लौट रही 5वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण किया गया और उसके बाद सुनसान इलाके में ले दुष्कर्म किया गया। रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मुताबिक, 23 वर्षीय आरोपी अंजनी केवट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: मां-बेटे के साथ बदमाशों ने की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस की जांच तेज
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, छात्रा स्कूल से घर जा रही थी जब आरोपी ने उसे अपने गांव तक लिफ्ट देने के पेशकश की। इसके बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान इलाके पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को गांव के पास छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि 5वीं कक्षा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया।
बता दें कि छात्रा के निजी अंगों में चोटें आई हैं। हालांकि, वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।