Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एंबुलेंस के अंदर महिला से दो ड्राइवरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Singrauli News एमपी के सिंगरौली जिले में एंबुलेंस के अंदर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को घर छोड़ने के बहाने एंबुलेंस चालकों ने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में उपयोग की गई एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariPublished: Mon, 28 Aug 2023 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2023 08:41 AM (IST)
MP के सिंगरौली में एंबुलेंस के अंदर महिला से दो ड्राइवरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

सिंगरौली, ऑनलाइन डेस्क। Singrauli Crime: एमपी के सिंगरौली जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का की सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वैढ़न थाना क्षेत्र के खुटार ग्राम पंचायत में किसी वित्तीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए सरई से आई महिला रात के समय जब घर वापस लौट रही थी, तभी उसे 108 एंबुलेंस चालक सतेंद्र पांडेय मिला। एंबुलेंस चालक ने महिला को घर छोड़ने के बहाने एंबुलेंस में बैठा लिया।

loksabha election banner

एंबुलेंस में चालक का एक साथी भी था, इसलिए महिला बैठ गई। एंबुलेंस से तीनों सरई के लिये रवाना हुए और रास्ते में एक सूनसान जगह पर एंबुलेंस रोक दी। सत्येंद्र और उसके साथी चालक राजेश तिवारी ने बारी-बारी से एंबुलेंस के अंदर ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को रास्ते में ही उतार कर चले गए। घर पहुंचने के बाद महिला अपने पति के साथ सरई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपित थे भागने की फिराक में 

बता दें कि महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपित जिले से बाहर भागने की फिराक में थे। प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि दोनो आरोपियों को खुटार से पकड़ा गया है। आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई एंबुलेंस नंबर सीजी 04 एनडब्ल्यू 2329 को जब्त कर दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.