भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जहां किए रोड शो और सभा, वहां नहीं जिता पाए अपने प्रत्याशी
प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में मजबूती के लिए भाजपा और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को भी इनके समर्थन में उतारा। भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आए तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भेजा।

जेएनएन, ग्वालियर। प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में मजबूती के लिए भाजपा और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को भी इनके समर्थन में उतारा।
भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आए तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भेजा।
भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे, वहां से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि कांग्रेस के स्टार प्रचारक का जादू जनता पर चला।
सचिन पायलट, पूर्व उपमुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में डबरा गए थे। डबरा से कांग्रेस को 83 हजार 672 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को यहां से हार का सामना करना पड़ा।
डबरा विधानसभा से उन्हें 70 हजार 524 मत मिले। डा.मोहन यादव, मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में ग्रामीण, पूर्व विधानसभा में रोड शो किया और सभाएं की। पूर्व विधानसभा से कांग्रेस को 86 हजार 651 मत मिले तो भाजपा को 86 हजार 452 मत मिले।
ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी को 77 हजार 896 मत मिले और प्रवीण पाठक को 77 हजार 452 मत मिले। भाजपा को ग्रामीण से जीत तो मिली, लेकिन अंतर बहुत कम रहा। ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री पूर्व विधानसभा में स्थित चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया था। पूर्व विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया, लेकिन यहां से भाजपा हारी।
हालांकि कांग्रेस को 199 वोट ही यहां से अधिक मिले। शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री भितरवार में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। भितरवार से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को भितरवार में 70 हजार मत मिले, जबकि कांग्रेस को 75 हजार 898 मत मिले। यह अंतर बड़ा रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।