Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Crime News: शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला मांग रही थी 50 हजार रुपये, व्यक्ति ने कर दी महिला की हत्या

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 08:47 AM (IST)

    MP Crime News मध्य प्रदेश के रायसेन ले एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि ग्राम खैरी बुलाखीचंद में 22 फरवरी को एक अज्ञात महिला का शव एक नाले में मिला था। जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    MP Crime News: शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला मांग रही थी 50 हजार रुपये

    डिजिटल डेस्क, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन ले एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि ग्राम खैरी बुलाखीचंद में 22 फरवरी को एक अज्ञात महिला का शव एक नाले में मिला था। जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस को बताया कि मृतका से करीब 3 माह से जान पहचान थी। इस दौरान कई बार आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने थे।

    घटना के कुछ दिन पहले से महिला 50 हजार रुपए की मांग कर रही थी, रुपए नहीं देने पर रिपोर्ट करने की धमकी दे रही थी। आरोपित ने बताया कि लक्ष्मीबाई को रुपये देने का कहकर मोटर साइकिल से ग्राम चारगांव में सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर नाले में छुपा दिया था।

    घटना का खुलासा होने के बाद शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक महिला की उम्र करीब 40 साल होना पाया गया है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

    टीम ने ढूंढी महिला की लाश

    एसडीओपी सुरेश दामले और थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान अज्ञात मृतका के कपड़ों, मंगलसूत्र और 2 अंगूठियों के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए गए, जिसमें एक युवक ने मृतका की पहचान अपनी मां के रूप में की।

    इसके बाद पुलिस ने कई अहम सुराग और तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से संदेही नेपाल सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें नेपाल सिंह राजपूत ने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या कर आरोपित ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया था। पुलिस ने आरोपित नेपाल सिंह राजपूत से मृतका का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर 28 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर भाजपा का मंथन, देर रात तक चली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

    यह भी पढ़ें- PM मोदी आज धनबाद में उर्वरक कारखाने का करेंगे उद्घाटन, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर भाजपा का मंथन

    comedy show banner
    comedy show banner