Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चरित्र पर शक के चलते महिला के साथ मारपीट, ससुर ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची; सास ने गर्म पलटे से दागा

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 03:00 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता के साथ चरित्र संदेह पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बर्बतापूर्वक मारपीट की। पीड़िता ...और पढ़ें

    Hero Image
    चरित्र पर शक के चलते महिला के साथ मारपीट, ससुर ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची (सांकेतिक तस्वीर)

     जेएनएन, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता के साथ चरित्र संदेह पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बर्बतापूर्वक मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली व गर्म पलटे से जलाया गया। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गांव से दूर फेंकने के आरोप लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चरित्र शंका पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की

    इसके बाद महिला ने गुना जिले के धरनावदा थाने में जीरा पर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले के धरनावादा थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय महिला का विवाह 2012 में राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। जहां चरित्र शंका पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

    रात में घर में बहु के घर में घुस आया था एक लड़का

    पीड़िता ने बताया कि 13 दिसंबर को उसके घर पर रात 10-11 बजे गांव का एक लड़का उसके घर घुस आया था और उसने बुरी नियत से उसके साथ हाथ पकड़कर जबरदस्ती की। उसी दौरान उसकी जेठानी गायत्रीबाई वहां आ गई व उसे देखकर लड़का भाग गया। इसके बाद जेठानी ने पीड़िता को बदचलन कहकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही महिला के पति सहित सास-ससुर को बुला लिया।

    उनके आने के बाद पति जितेंद्र, ससुर मांगीलाल व सास चौनाबाई ने कमरे में बंद करके मारपीट की। ससुर ने प्राइवेट पार्ट में मिर्ची भर दी। सास ने पलटा गरम करके जगह-जगह दाग दिया।जिसके चलते वह बेहोश हो गई।

    ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

    सुबह होश आया तो पति बाइक से बैठाकर गुना जिले में मायके में गांव के बाहर फेंक आया था। इसके बाद माता-पिता के साथ थाने जाकर जीरो पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। धरनावदा से डायरी आने के बाद करनवास पुलिस ने पति, सास, ससुरल, जेठानी व घर में घुसने वाले युवक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ पत्नी के साथ दुबई में, जांच एजेंसियां कसेंगी शिकंजा; जांच तेज