विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore: बच्‍चों ने चिढ़ाया तो स्‍कूल शिक्षक ने कर दी पिटाई, बिना सीसीटीवी लगे कमरे में जाकर मारे थप्‍पड़

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Sat, 12 Nov 2022 07:27 AM (IST)

Indore News राऊ के सेंट नॉर्बर्ट स्कूल से शिक्षक द्वारा बच्चों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। शिक्षक ...और पढ़ें

इंदौर के एक निजी स्कूल के गणित शिक्षक द्वारा बच्चों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।
इंदौर के एक निजी स्कूल के गणित शिक्षक द्वारा बच्चों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।

इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। एक निजी स्कूल के गणित शिक्षक द्वारा बच्चों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत चार बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से की है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक बच्चों को बिना सीसीटीवी के कमरों में ले जाकर वहां थप्पड़ मारते हैं।

अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

बच्चों ने घटना के बारे में बताया। इस मामले में अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि प्रिंसिपल ने इस मामले को लेकर अभिभावकों को बातचीत के लिए बुलाया है।

शिक्षक वीबी सेंटो पर बच्चों को थप्पड़ मारने का आरोप

घटना राऊ के सेंट नॉर्बर्ट स्कूल की है। जहां गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक वीबी सेंटो पर बच्चों को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। सातवीं कक्षा का छात्र युवराज सिंह परमार, आठवीं कक्षा का छात्र आर्य वीर, दसवीं कक्षा के छात्र नित्या कुमरावत और नौवीं कक्षा के छात्र नील शर्मा की पिटाई की गयी थी।

स्कूल के बाद बच्चे शिक्षक को चिढ़ाते हैं

जब बच्चों के माता-पिता ने शिक्षक सेंटो से बात की तो उन्होंने कहा कि छुट्टी के बाद उनके घर के सामने आने पर बच्चे उन्हें चिढ़ाते थे। शिक्षक ने मारपीट करने से इनकार किया है। फिलहाल परिजनों ने प्राचार्य से शिकायत की है।

नील शर्मा के पिता लोकेश और आर्यवीर के पिता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि बच्‍चों ने बताया कि शिक्षक ने उनको मारा था। स्‍कूल ने जल्‍द इस विषय को लेकर बैठक बुलाई है, इस मामले में स्‍कूल प्रबंधन का बयान अभी लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

उज्‍जैन में युवक को पाइप पर उल्‍टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Jabalpur Murder Case: प्‍यार में ठगे जाने पर प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, मेखला रिसोर्ट में हत्‍या का मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।