Rewa News: 80 टुकड़ों में मिला था मानव कंकाल, बहन से अनैतिक संबंध बनाने पर की हत्या; दो गिरफ्तार
Rewa News जंगल में 80 टुकड़ों में मिले नरकंकाल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने बहन के साथ अनैतिक संबंध बनाने पर जीजा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी।

रीवा, जेएनएन। Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) जिले के जंगल में 80 टुकड़ों में मिले नरकंकाल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित आपस में जीजा-साले हैं। आरोपित ने बहन के साथ अनैतिक संबंध बनाने पर जीजा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
जानें, क्या है मामला
पुलिस को जंगल में पांच सितंबर को नरकंकाल मिला था। पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन ने बताया कि विकास गिरी (31) निवासी छुहिया सरैया गांव, मऊगंज थाना फरवरी में अपने घर से अचानक गायब हो गया था। विकास के स्वजन ने मउगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पांच सितंबर को राहगीरों को एक नरकंकाल मउगंज के पास छुहिया सरैया गांव से ढाई किलोमीटर दूर दुधमनिया के जंगल दिखा, जो 80 टुकड़ों में था। राहगीरों ने मउगंज पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर एक पैंट मिली। जेब में आधार कार्ड था। जिसके आधार पर शिनाख्त की गई थी। तभी से पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही थी। जांच के दौरान कई संदेहियों से पूछताछ की गई।
इसलिए उतारा मौत के घाट
पूछताछ के दौरान यूनुस बख्श निवासी दुधमनिया और सुल्तान मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। युनूस ने बताया कि विकास उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। कई बार समझाया पर वह नहीं माना। उसकी बहन के साथ अनैतिक संबंध बन गए थे। ऐसे में वह अपने जीजा सुल्तान मोहम्मद के साथ मिलकर छुहिया सरैया गांव में लाठी-डंडे से हमलाकर विकास को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विकास का शव करीब चार महीने तक पड़ा रहने से गल गया था। हड्डियां वन्यजीवों ने बिखेर दी होंगी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस मामले को सुलझाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।