Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश को मेगा शो बनाएगी कांग्रेस

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 08:35 PM (IST)

    Bharat Jodo Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

    Hero Image
    भारत जोड़ो यात्रा के मप्र में प्रवेश को मेगा शो बनाएगी कांग्रेस। फाइल फोटो

    भोपाल, जेएनएन। Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की मध्य प्रदेश में भव्य स्वागत की तैयारी है। बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को यह यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमल नाथ सहित सभी विधायक व पदाधिकारी पहुंचेंगे बुरहानपुर

    कांग्रेस नेताओं का प्रयास है कि राज्य में यात्रा के प्रवेश करने के समय कम से कम 50 हजार लोग उपस्थित रहें। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखे हैं। तैयारियों की रोज समीक्षा हो रही है। यात्रा के पहुंचने पर सभी वरिष्ठ नेता बुरहानपुर में मौजूद रहेंगे। कमल नाथ सहित अन्य नेता मंगलवार को ही पहुंच जाएंगे। यात्रा बुधवार को सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में समन्वयक पीसी शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे बोरदली गांव से यात्रा प्रारंभ होगी।

    यात्रा की तैयारी में जुटे अरुण यादव

    इसके पहले यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा। इसमें कमल नाथ सहित सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सहयोगी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यात्रा की तैयारियों में जुटे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि यात्रा की शुरुआत से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन साथ रहेंगे। मध्य प्रदेश में यह ऐतिहासिक यात्रा होगी। इसके लिए पूरी पार्टी एकजुट है और सभी अपना-अपना दायित्व निभा रहे हैं। विशिष्ट व्यक्तियों की व्यवस्था देख रहे पूर्व मंत्री तरण भनोत का कहना है कि राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे, वहां पूरी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं के साथ आमजन यात्रा को लेकर उत्साहित हैं और सब उसमें भागीदारी करना चाहते हैं।

    सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मप्र में राहुल गांधी विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को इस व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयास यह है कि प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों को राहुल गांधी से मिलवाया जाए। पार्टी के सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात प्रस्तावित की गई है।

    यह भी पढ़ेंः मोहन भागवत बोले, सभी प्रकार के भेद समाप्त होने चाहिए

    comedy show banner