Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh News: वाहन को धक्का लगा रहे ट्रक ने रौंदा, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत; जांच जारी

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 10:47 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के जिले बड़वानी में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जिस दौर ...और पढ़ें

    Hero Image
    वाहन को धक्का लगा रहे ट्रक ने रौंदा

    बड़वानी, (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के जिले बड़वानी में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार, एक लोडिंग वाहन में करीब 9 लोग सवार थे। राजमार्ग पर वाहन अचानक बंद होने से ये लोग वाहन में धक्का लगा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्हें कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि चार लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना देर रात हुई थी। जिसके कारण राहत दल को बचाव कार्य करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    हादसे में मृत और घायल लोग किन किन जगहों के हैं अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भेजा है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 28 जनवरी को NCC PM रैली को करेंगे संबोधित, 19 देशों के 196 अधिकारी और कैडेट समारोह में होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें- BBC Documentary Row: बीबीसी की बैन डॉक्युमेंट्री पर दिल्ली से लेकर केरल तक बवाल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ