Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हेलीकाप्‍टर क्रैश में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर, देश भक्‍त परिवार से है उनका ताल्‍लुक

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 09 Dec 2021 09:29 AM (IST)

    तमिलनाडु कुन्नूर में हुए हादसे का शिकार हुए हेलीकाप्‍टर में बचने वाले ग्रुप कैप्‍टर वरूण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। कैप्‍टन वरुण सिंह के घायल होने की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में भोपाल के कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर

    भोपाल, जेएनएन। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बीते बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे से भोपाल में भी गहरे शोक का माहौल है। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्‍नी और अन्‍य सहयोगियों की मौत की खबर से सैन्‍यकर्मी बहुत दुखी हैं। कुन्नूर में हादसे का शिकार हुए हेलीकाप्‍टर में भोपाल के ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह भी मौजूद थे। कैप्‍टन वरुण के परिजन राजधानी के एयरपोर्ट रोड पर स्थित इन्‍नर कोर्ट कालोनी में रहते हैं। इस हादसे की खबर से पूरी कालोनी में दुख का माहौल है। कैप्‍टन वरुण सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पिता कर्नल केपी सिंह एवं माता उमा सिंह मुंबई होते हुए कुन्नूर के लिए रवाना हो गए थे।

    कैप्‍टन वरूण के पिता कर्नल सिंह लगातार वेलिंगटन के सैन्‍य अस्‍पताल से संपर्क कर रहे हैं और अपने बेटे के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे मे अपडेट ले रहे हैं। कैप्टन वरुण का पूरा परिवार ही देशभक्‍त है उनका भाई लेफ्टिनेंट तनुजसिंह नेवी में हैं। देश के प्रति समर्पण के भाव की वजह से ही कर्नल सिंह ने अपने दोनों बेटों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया था। कर्नल सिंह मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। रिटायरमेंट के बाद कर्नल सिंह इन्‍नर कोर्ट कालोनी में रहने लगे थे।

    हादसे से बेहद दुखी हैं बुआ निहारिका नायडू

    कैप्‍टन वरुण के पिता कर्नल केपी सिंह निहारिका नायडू को अपनी बहन मानते हैं। हेलीकाप्‍टर हादसे में वरुण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनते ही उनकी बुआ निहारिका की आंखें नम है। ग्रुप कैप्टन वरुण को नायडू परिवार पुत्र की तरह स्नेह देता है। निहारिका ने कहा मैं ईश्वर से वरुण के शीघ्र स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करती हूं, आप सब लोग भी उनके लिए दुआ कीजिए।