Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal News: नवविवाहिता ने अपने ही रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, इंदौर घुमाने के बहाने किया गलत काम

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 06:07 PM (IST)

    राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता ने अपने ही रिश्तेदार पर अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला राजधानी के पिपलानी इलाके का है। आरोपिता ने पिपलानी थाने में अपने रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    Hero Image
    नवविवाहिता ने अपने ही रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, इंदौर घुमाने के बहाने किया गलत काम

    मध्य प्रदेश, भोपाल: राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता ने अपने ही रिश्तेदार पर अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला राजधानी के पिपलानी इलाके का है। आरोपिता ने थाने में अपने रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे भोपाल से इंदौर घुमाने का झांसा देकर ले गया था, जहां पांच दिन तक उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बस में बैठाकर वापस भेज दिया। पिपलानी पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला पर बना रहा था शादी का दवाब

    पिपलानी पुलिस घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से सागर की रहने वाली 24 साल की महिला की जुलाई 2022 में शादी हुई थी। उसका पति भोपाल में नौकरी करता है। इसलिए वह अपने पति के साथ आकर पिपलानी के भरत नगर में किराये पर रहने लगी। आरोपित धर्मेंद्र प्रजापति महिला की भाभी का मामा लगता है। रिश्तेदार होने के कारण महिला से उसकी बात होती थी। इस दौरान आरोपित उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा था। लेकिन महिला ने मना कर दिया था।

    महिला को इंदौर घुमाने के बहाने साथ ले गया

    बीते तीन दिसंबर को आरोपित धर्मेंद्र महिला के घर भोपाल आया। उस समय उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान आरोपित ने उससे इंदौर घूमने चलने के लिए कहा। उसके बहकावे में आकर महिला जाने के लिए तैयार हो गई। लेकिन आरोपित के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह उसे कार से लेकर इंदौर पहुंचा और महिला पर एक बार फिर शादी करने का दबाव बनाया और बोला कि मेरे साथ शादी कर लो, रानी बनाकर रखूंगा।

    आरोपित ने महिला को कमरे में पांच दिन बंद रखा

    पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने इंदौर के एक मकान में उसे पांच दिन तक बंद रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बोला कि वह उससे शादी करने को तैयार है। लेकिन बाद में उसने इंकार कर दिया और महिला को बस में बिठाकर भोपाल भेज दिया। महिला ने भोपाल आकर अपने पति और पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें: Bhopal Crime: नाबालिग के साथ करीबी रिश्‍तेदार ने किया दुष्‍कर्म, दो साल से कर रहा था शोषण, आरोपित गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: MP News: रतलाम के पास महू-नीमच फोरलेन पर धूं-धूं कर जली कार, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान