Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal Crime: नाबालिग के साथ करीबी रिश्‍तेदार ने किया दुष्‍कर्म, दो साल से कर रहा था शोषण, आरोपित गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 03:20 PM (IST)

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। राजधानी के देहात से एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    नाबालिग के साथ करीबी रिश्‍तेदार ने किया दुष्‍कर्म, दो साल से कर रहा था शोषण, आरोपित गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। राजधानी के देहात से एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका करीबी रिश्तेदार है, जो करीब दो साल से उसका शोषण कर रहा था। पुलिस ने पोक्‍सो एक्‍ट की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्ची को जान से मारने की देता था धमकी

    मामले की पड़ताल कर रहे सूखीसेवनिया थाने के थाना प्रभारी बीएस सेंगर ने पुरे मामले की विस्तृत जानकारी दी। बीएस सेंगर ने बताया कि 12 साल की नाबालिग बच्ची छठी कक्षा में पढ़ाई करती है। मां और पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी एक महिला रिश्तेदार के घर पर रहती थी। वह अपनी महिला रिश्‍तेदार और उसके पति को ही मां और पिता मानती थी। जुलाई 2020 में महिला रिश्तेदार के पति ने बच्ची को अकेला पाकर पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था, उसके बाद से आरोपित लगातार दिसंबर 2022 तक बच्ची का शोषण कर रहा था। बच्ची के विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। वह उससे घर से बाहर भी नहीं जाने देता था। आरोपित बच्ची को धमका रहा था कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। बच्ची डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बता नहीं पा रही थी।

    सामाजिक संगठन के माध्यम से हुआ खुलासा

    कुछ दिन पहले गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए बच्ची के घर के पास एसओएस बालग्राम की कार्यकर्ता पहुंची। जब इस संस्था से जुड़े लोगों ने उस बच्ची को देखा तो वह डरी-सहमी नजर आई। जब उन्‍होंने बच्‍ची की काउंसिलिंग की और उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा, तब उसने अपने दैहिक शोषण की व्‍यथा सुनाई। इस पर एसओएस बालग्राम से जुड़े लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म, पोक्‍सो एक्‍ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान यात्री ट्रेन का इंजन बोगी से टकराया

    यह भी पढ़ें: MP में फिर लव जिहाद: मोनू बनकर लड़की से बात कर रहा था मोईन, हिंदू संगठन ने किया पुलिस के हवाले