कांग्रेस ने CM शिवराज सिंह चौहान को बताया 'ऑटोमेटिक घोषणा मशीन', बीजेपी ने किया पलटवार
कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऑटोमैटिक घोषना मशीन करार दे दिया। बता दें कि राज्य सरकार ने विधानसभा में कहा कि मौजूदा कार्यकाल में 2715 घोषणाएं की गईं। कांग्रेस के इस तंज पर भाजपा भी खामोश नहीं रही। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने पांच दशक पहले गरीबी हटाओ का आह्वान किया था लेकिन इसके विपरीत उनके शासन में गरीबी बढ़ ही गया।
भोपाल, पीटीआइ। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर राज्य के सभी मुख्य विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। वहीं, राज्य को दो मुख्य पार्टियां, कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है।
कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'ऑटोमेटिक घोषणा मशीन' करार दे दिया। बता दें कि राज्य सरकार ने विधानसभा में कहा कि मौजूदा कार्यकाल में 2,715 घोषणाएं की गईं।
कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा
कांग्रेस के इस तंज पर भाजपा भी खामोश नहीं रही। राज्य में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने पांच दशक पहले 'गरीबी हटाओ' का आह्वान किया था, लेकिन इसके विपरीत, उनके शासन में गरीबी बढ़ ही गया।
बता दें कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक रामचन्द्र दांगी के सवाल पर राज्य सरकार ने घोषणाओं से जुड़े आंकड़े साझा किए। मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में राज्य सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मार्च 2020 में कार्यभार संभालने के बाद 2,715 घोषणाएं कीं।
सरकार ने एक दिन में लगभग तीन घोषणाएं कीं: कांग्रेस
सरकार द्वारा जानकारी देने के बाद कांग्रेस नेता रामचंद्र दांगी ने कहा कि सरकार घोषणाएं करती है, लेकिन शायद ही उन्हें पूरा करती है। कांग्रेस विधायक ने राज्य विधानसभा में दिए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सीएम ने मार्च 2020 से अब तक एक दिन में लगभग तीन घोषणाएं कीं। बुधवार सुबह मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चाहौन को 'मध्य प्रदेश की घोषणा मशीन' करार दिया।
भाजपा ने भी किया पलटवार
इस मामले पर मध्य प्रदेश के भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि डेटा से पता चलता है कि ये सभी घोषणाएं रिकॉर्ड की गई हैं और उनका पालन किया जा रहा है।
जनीश अग्रवाल ने आगे कहा,मुख्यमंत्री ने अपनी सभी घोषणाओं को राज्य सरकार की एक प्रशासनिक प्रक्रिया बताया। घोषणाओं को रिकॉर्ड पर लिया जाता है। कुछ अवसरों पर कार्यान्वयन में समय लगता है क्योंकि बजट प्रावधान करने की आवश्यकता होती है और कानून और नियमों का पालन करना होता है।
कांग्रेस राज में गरीबी बढ़ी: जनीश अग्रवाल
जनीश अग्रवाल ने आगे कहा कि सीएम चौहान 18 साल से मुख्यमंत्री हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी घोषणाएं पूरी हो रही हैं और उनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने 1971 में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था, वे इसे नहीं समझ सकते। उनके शासन में गरीबी बढ़ी लेकिन उनके नारे जारी रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।