यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'गलत तरीके से छूते हैं टीचर...', राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में बगवाड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के इतिहास शिक्षक राम आशीष पांडे पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का ...और पढ़ें

जेएनएन, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा स्थित बगवाड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के इतिहास शिक्षक राम आशीष पांडे पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि पांडे 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शामिल हैं।
छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने पांडे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक लंबे समय से अनुचित व्यवहार कर रहा था और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था।
इसकी जानकारी प्राचार्य को भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को छात्राएं सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ने उनके बयान लिए। जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- 'महज धमकी देना अपराध नहीं, डर पैदा करने की मंशा जरूरी', यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी
