विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: पीथमपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग ने मचाया तांडव, दूर-दूर तक दिख रहा काला धुआं; रात 2 बजे से लगातार बढ़ रही आग

Published: Fri, 11 Apr 2025 09:56 AM (IST)

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-3 में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ...और पढ़ें

पीथमपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- जेएनएन)
पीथमपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- जेएनएन)

HighLights

  1. कई किलोमीटर दूर से दिख रहा आग का काला धुआं
  2. आग बुझाने के लिए रेत, मुरम का भी कर रहे उपयोग

जेएनएन, मध्यप्रदेश। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-3 में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रात से आग लगातार जल रही है और कई किलोमीटर दूर से ही आग की वजह से निकलने वाले काले धुएं को देखा जा सकता है।

रात 2 बजे से लगातार जल रही है आग

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर के सिग्नेट कंपनी में रात करीब 2 बजे ये आग लगी थी।

17 एकड़ में बनी है फैक्ट्री

इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइपों का निर्माण होता है और फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप और दाने होने की वजह से आग लगातार बढ़ रही है। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर के साथ मुरम और रेती का भी उपयोग किया जा रहा है। 17 एकड़ में बनी फैक्ट्री में खुले में सामान रखे हुए हैं।

पिछले साल भी लगी थी आग

गौरतलब है कि पछले वर्ष जून के महीने में इसी सिग्नेट कंपनी में भीषण आग लग गई थी, जिसे काबू करने में 9 घंटे का समय लग गया था। उस वक्त भी सैकड़ों टन पाइप जलकर खाक हो गए थे। साथ ही आग इतनी भयानक थी कि 10 किलोमीटर दूर से ही काला धुआं दिख रहा था।

MP News: 99 साल के पूर्व डीजीपी के साथ नौकर ने की मारपीट, गला दबाकर लूट की कोशिश