Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सूची पर टिकी हैं विपक्षी दलों की नजरें, सपा और बसपा की भी लिस्ट तैयार

    By Edited By: Shubham Sharma
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जल्द ही भोपाल में जनसभा होने वाली है। इसके पहले पार्टी लगभग 100 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने बताया कि अखिलेश यादव की भोपाल में सभा लगभग तय हो गई थी पर कुछ पारिवारिक कारणों से उन्होंने सभा को आगे बढ़ा दिया है।

    Hero Image
    मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सूची पर टिकी हैं विपक्षी दलों की नजरें।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की लगभग 50 और समाजवादी पार्टी की सौ उम्मीदवारों वाली सूची तैयार है, लेकिन दोनों पार्टियां कांग्रेस की सूची के इंतजार में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही हैं। कांग्रेस की सूची में इन पार्टियों के अनुमान के अनुसार उम्मीदवार नहीं रहे तो दोनों पार्टियां कुछ सीटों में अभी चयनित प्रत्याशी बदल सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जल्द ही भोपाल में जनसभा होने वाली है। इसके पहले पार्टी लगभग 100 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने बताया कि अखिलेश यादव की भोपाल में सभा लगभग तय हो गई थी, पर कुछ पारिवारिक कारणों से उन्होंने सभा को आगे बढ़ा दिया है।

    ज्यादातर उत्तर प्रदेश से लगे जिलों की सीटें

    एक सप्ताह में दूसरी सूची जारी करने की तैयारी है। बता दें कि इसी माह रीवा और खजुराहो में उनकी जनसभा हो चुकी है। रीवा में जनसभा के बाद उन्होंने प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की है। सपा लगभग सौ विधानसभा सीटों अपनी अच्छी स्थित मान रही है। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से लगे जिलों की सीटें हैं।

    नामों पर हो चुका है मंथन

    पहले चरण में सात उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी कर चुकी है। उधर, बसपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम ने कहा कि पार्टी तीसरी सूची में लगभग 50 उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित करेगी। उन्हें भी कांग्रेस की सूची की प्रतीक्षा है। कांग्रेस एक सप्ताह में पहली सूची जारी कर सकती है। इसके लिए दिल्ली में नामों पर मंथन हो चुका है।

    यह भी पढ़ेंः  MP News: नरेला विधानसभा क्षेत्र में 36 करोड़ के आरओबी का लोकार्पण आज, चिकित्सा शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन