विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: पीएम की राह पर खरगे, सागर से करेंगे चुनावी शंखनाद; बुंदेलखंड को लेकर बनाई है ये खास रणनीति

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Tue, 22 Aug 2023 07:00 AM (IST)

MP Assembly Election 2023 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की यह सभा बुंदेलखंड में सर्वाधिक 22 प्रतिशत अजा वर्ग के ...और पढ़ें

MP Election 2023 Mallikarjun Kharge Rally In sagar And Made This special strategy for Bundelkhand
MP Election 2023 Mallikarjun Kharge Rally In sagar And Made This special strategy for Bundelkhand

सागर, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को सागर के कजलीवन मैदान में सुबह 11 बजे आम सभा करेंगे। इस सभा के साथ बुंदेलखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद होगा। यह सभा सागर जिले के अजा वर्ग के लिए आरक्षित नरयावली विस क्षेत्र में हो रही है। इससे पहले 8 फरवरी 2023 को इसी मैदान पर संत रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा की थी। यहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास महाराज के सौ करोड़ की लागत से बनने वाले मंदिर की घोषणा की थी।

वोट बैंक का राजनीतिक लाभ

बाद में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर की आधारशिला रखी थी। इसके बाद यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा हो रही है। यह सभा बुंदेलखंड में सर्वाधिक 22 प्रतिशत अजा वर्ग के मतदाताओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। कांग्रेस पिछले कुछ चुनावों में इस वोट बैंक का राजनीतिक लाभ नहीं ले पाई है। बुंदेलखंड में अजा वर्ग के लिए छह सीटें आरक्षित हैं, इनमें पांच पर भाजपा का एवं एक पर कांग्रेस का विधायक है। इस सभा से कांग्रेस को बड़ी उम्मीदअब कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में अजा वर्ग से बड़ी उम्मीद लगाए है।

बुंदेलखंड की राजनीतिक

इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वयं अपनी जाति को साधने बुंदेलखंड की राजनीतिक धुरी कहे जाने वाले सागर आ रहे हैं। सागर जिले में अजा वर्ग के मतदाताओं की संख्या 21 फीसद है। पिछले चुनाव में सागर जिले की अजा वर्ग की लिए आरक्षित बीना व नरयावली विधानसभा सीटें भले भाजपा ने जीती हों, लेकिन बीना में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस यहां केवल 480 मतों से हारी थीं। सागर, नरयावली, बीना व खुरई विधानसभा में अजा वर्ग के मतदाता सबसे अधिक हैं। इन चारों सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है।

मल्लिकार्जुन खरगे मध्यप्रदेश में पहली बार आ रहे हैं

इस वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे की सभा सागर में कराई है। पहले 13 अगस्त को तय था कार्यक्रम, बाद में बदला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पहले सागर का कार्यक्रम 13 अगस्त को तय हुआ था, लेकिन इस बीच 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सागर आगमन हो गया। इसके चलते खरगे का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। अब इसे 22 अगस्त को किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पहली बार प्रदेश में आगमन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे मध्यप्रदेश में पहली बार आ रहे हैं।

ये नेता रहेंगे उपस्थित

इसके लिए उन्होंने बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर को चुना। इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं। सुबह 11 बजे से होने वाली इस सभा में मप्र कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव व कांतिलाल भूरिया, सांसद विवेक तनखा, नकुल नाथ, राजमणि पटेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सप्पल व कमलेश्वर पटेल, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित संभाग व प्रदेश के विधायक, विभागों तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा कई केंद्रीय और प्रांतीय नेता उपस्थित रहेंगे।

खरगे की सभा को सफल

खरगे की सभा को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय सचिव तथा मप्र के सह प्रभारी सीपी मित्तल, शिव भाटिया, सभा के प्रभारी पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया एक सप्ताह से सागर में रुके हुए हैं। वहीं जिला कांग्रेस के दोनों ही अध्यक्ष राजकुमार पचौरी व डा. आनंद अहिरवार पूरी टीम के साथ वार्ड स्तर से लेकर गांव स्तर तक घरों में दस्तक दे रहे हैं और पीले चावल देकर आम जनता को आमंत्रित करने का काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।