विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bundelkhand News: 100 करोड़ बुझाएंगे बुंदेलखंड के 5 जिलों की प्यास, कार्यालय को सौंपे जा चुके हैं प्रस्ताव

By Rajeev DixitEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 04 Aug 2023 07:22 AM (IST)

Bundalkhand केंद्र सरकार प्रदेश में सूखे की मार झेलने वाले पांच जिलों को इस आपदा से निपटने के लिए कुल ...और पढ़ें

Bundalkhand News: 100 करोड़ बुझाएंगे बुंदेलखंड के 5 जिलों की प्यास,
Bundalkhand News: 100 करोड़ बुझाएंगे बुंदेलखंड के 5 जिलों की प्यास,

HighLights

  1. बांदा, चित्रकूट, जालौन, झांसी और महोबा के लिए मिलेगी मदद
  2. शासन की ओर से मांगे जाने पर अब तक चार जिलों ने भेजे प्रस्ताव
  3. राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि से अधिकतम 100-100 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की थी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र सरकार प्रदेश में सूखे की मार झेलने वाले पांच जिलों को इस आपदा से निपटने के लिए कुल 100 करोड़ रुपये की सहायता देगी। ये पांचों जिले बुंदेलखंड के हैं जिनमें बांदा, चित्रकूट, जालौन, झांसी और महोबा शामिल हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचक से की गई सिफारिश

15वें वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में केंद्र सरकार से देश में सूखे से सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले 12 राज्यों को वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि से अधिकतम 100-100 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की थी।

इन 12 राज्यों में आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। राज्यों को इस धनराशि का उपयोग सूखे की विभीषिका को कम करने के लिए करना होगा। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने प्रदेश में बुंदेलखंड के इन पांच जिलों को चुना था।

राज्य सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

केंद्र से मिले दिशानिर्देशों के क्रम में शासन ने इन पांच जिलों के प्रशासन से सूखा प्रबंधन के संदर्भ में 20 से 30 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे थे।

जालौन को छोड़कर बाकी सभी जिलों ने इस बाबत राहत आयुक्त कार्यालय को प्रस्ताव भेज दिए हैं। सभी जिलों से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार की ओर से केंद्र को इस संबंध में समग्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।